छोटी बच्ची ने 29.85 सेकंड मे तैयार किया शतरंज का सेट, बनाया विश्व रकॉर्ड !

Follow us:

dff
chess

सबसे तेज शतरंज सेट व्यवस्थित करने का विश्व रेकॉर्ड:- इस धरती पर कई तरह के इंसान मौजूद है। हर इंसान की कोई ना कोई खास विशेषता होती है। किसी इंसान का उम्र रंग रूप कद तथा गुण एक दूसरे इंसान से काफी भिन्न होता है। कई लोग अपने जिन्दगीं में कुछ ऐसा कार्य कर जाते है। जिनसें उनका नाम विश्व इतिहास के पन्नो में लिखा जाता है। वहीं कई लोग अपनी शारीरिक और मानसिक गतिविधियों के कारण विश्वभर में प्रसीद्ध हो जाते है। कुछ इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे है जो अपने टायलेंट और फुर्ती के कारण पुरे विश्व में मशहूर हो गई है। 

सबसे कम समय मे शतरंज सेट को व्यवस्थित करने का बनाया रेकॉर्ड 

play chess

जी हां दरअसल हम बात कर रहे है भारत के पुडुचेरी की रहने वाली एक लड़की की, जिन्होंने शतरंज के मोहरों को बोर्ड पर रखकर, किसी व्यक्ति द्वारा सबसे कम समय के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। ऐसा करते हुए उनका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह तेजी से शतरंज के सेट को मैट पर बिछा रही है। उसने महज 29.85 सेकंड में सबसे तेज समय में शतरंज सेट को व्यवस्थित करके रिकॉर्ड बनाया है। हलांकि सुत्रो के हवाले से पता चला है कि यह रिकॉर्ड 2021 में बनाया गया है। इस लड़की का नाम एस ओडेलिया जैस्मीन है। जिन्होंने इस खिताब को हासिल करने के लिए पुरी जी जान लगा दी।

तोड़ा 30.31सेकंड का रेकॉर्ड, 29 सेकंड मे किया शतरंज सेट तैयार 

chess player

हलांकि मिली जानकारी के मुताबिक यह खिताब पहले चार लोगों के पास था। जिसमें  नबंर वन पर डेविड रश थे, जोकि अमेरिका के रहने वाले थे। हलांकि इन्होंने 2021 में 30.31 सेकंड के साथ यह रिकॉर्ड बनाया था। इसी बीच नबंर दो पर, नकुल रामास्वामी थे जोकि अमेरिका के रहने वाले थे। और साल 2019 में 31.55 सेकंड के साथ यह रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद नबंर तीन पर अल्वा वेई है जोकि यूएसए से है और उन्हेंने 2015 में 32.42 सेकंड के साथ यह रिकॉर्ड बनाया था। और आखिरी में डालीबोर जाब्लानोविक है, जो सर्बिया से है। उन्हेंने  2014 में 34.20 सेकंड के साथ यह रिकॉर्ड बनाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here