कहानी पनौती चायवाला की ! आगरा के दो दोस्तों की दिलचस्प कहानी|

Follow us:

dff
chai wala

आगरा के दो दोस्तों की दिलचस्प कहानी:- देशभर में कई ऐसे चाय के दुकान है जो काफी फेमश है, जैसे की एमबीए चाय वाला, ग्रेजुएट चाय वाली, तो कोई बेवफा चायवाला। इस देश में चाय पीने वाले  लोगों की कमी नहीं है। ब्रांड भले ही अलग है, मगर सबका काम एक हीं है- वो है, चाय बनाना। लेकिन खैर आज हम जिस चायवाले की कहानी बताने जा रहे हैं वो ज़रा हटके है। जी हाँ उतर प्रदेश के आगरा के दो दोस्तों ने अपने एक नए स्टार्टअप से ऐसा ही कुछ कमाल कर दिखाया है। जिसे देख हर कोई उनकी प्रशंसा करता नजर आ रहा है। दरअसल, कई साल धक्के खाने के बाद आगरा के एक कॉलोनी में अपना एक स्टार्टअप खोला। जिसे उन्होंने पनौती चाय वाला नाम दिया।

दोनो दोस्तों को मिली कई जगह असफलता ” fail

यह नाम आपको सुनने मे जरूर अजीब लग रहा होगा। लेकिन इसके पिछे की कहानी थोड़ा हटके है। दरअसल, दोनो दोस्त रोहित शर्मा और अभिषेक राठौर ने 2018 में 12वीं की पढ़ाई पूरी की। जिसके बाद अभिषेक IIT की कोचिंग करने के लिए कोटा चला गया और रोमिल आर्मी में भर्ती होने के लिए तैयारी करने लगा। लेकिन दोनों ही दोस्तों को कहीं भी सफलता प्राप्त नहीं हुई। जिसके बाद अभिषेक आगरा वापस आ गया और रोहित के साथ कुछ नया प्लान करने में जुट गया। लेकिन दोनो ने हार नहीं मानी। और फिर दोनों ने अलग-अलग प्लेटफॉर्मों पर काम किया। जिसके बाद भी दोनो को सफलता नहीं मिली। तो उनके दोस्त- रिश्तेदार और घरवाले, उन्हें कुछ नया करने के लिए मना करने लगे।

‘लोग कहते थे की दोनो हैं “पनौती” आज दिन के 

कमाते हैं  हजारों’

पनौती

लोगों को कहना था कि यह दोनों जो भी काम करते हैं उसमें फेल हो जाते हैं क्योंकि यह दोनों पनौती हैं ऐसे में अभिषेक और  रोमिल को कई लोगों से यह पनौती नाम मिलने लगा। जिसके बाद दोनों दोस्तों ने इस नाम को ही अपनी हिम्मत बनाया और आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी में पनौती चायवाला के नाम से एक दुकान खोल लिया। आज यह दोनों दोस्त कुछ ही समय पहले शुरू किए गए दुकान से अच्छी कमाई कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here