शनिवार को कर्नाटक में नई सरकार का गठन हो गया है। दोपहर 12:30 बजे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ और डीके शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान सरकार के और भी मंत्रियों ने अपने-अपने पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह खत्म होते ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बड़ा ऐलान कर दिया।
सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के साथ कर्नाटक के 8 विधायक ने शपथ ली

सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के साथ कर्नाटक के 8 विधायक एम बी पाटिल, जी परमेश्वर, मुनियप्पा, प्रियांक खरगे, सतीश जार्कीहोली, के जे जॉर्ज बी जेड जमीर अहमद खान और रामालिंगा रेड्डी ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद मंच पर आए राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित किया और कहा कि, अगले दो घंटे में कर्नाटक सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग होगी। कांग्रेस ने जो पांच चुनावी वादे किए हैं, उन्हें लेकर कानून बनाया जाएगा। मैंने कहा था कि हम झूठे वादे नहीं करते। हम जो कहते हैं, वह करते हैं।
कर्नाटक की जनता को मैं दिल से अपनी ओर से कांग्रेस पार्टी की ओर से धन्यवाद देता हूं
राहुल ने कहा, ‘कर्नाटक की जनता को मैं दिल से अपनी ओर से कांग्रेस पार्टी की ओर से धन्यवाद देता हूं। आपने पूरी तरह कांग्रेस पार्टी को समर्थन दिया। पिछले 5 सालों में आपने कौन सी मुश्किलें सही, वह आप और हम जानते हैं। मीडिया में बहुत कम लिखा गया। इस जीत का सिर्फ एक कारण है कि कांग्रेस पार्टी कर्नाटक के गरीबों के साथ पिछड़ों के साथ दलितों के साथ खड़ी हुई है। हमारे पास सच्चाई थी और गरीब लोग थे। बीजेपी के पास धन-दौलत, पॉवर, पुलिस सब कुछ था और उनकी सारी की सारी ताकत को कर्नाटक की जनता ने हरा दिया।’ उन्होंने आगे कहा कि, ‘हमने भारत जोड़ो यात्रा में कहा था नफरत को मिटाया मोहब्बत जीती। नफरत के बाजार में लाखों मोहब्बत की दुकानें कर्नाटक ने खोली हैं।’
कांग्रेस ने 10 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा को पछाड़कर जबरदस्त जीत हासिल की है
गौरतलब है कि, कांग्रेस ने 10 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा को पछाड़कर जबरदस्त जीत हासिल की है। पार्टी को 224 सीटों में से 135 सीटों पर जीत मिली है। इसी के साथ राज्य से भाजपा को सत्ता से बेदखल कर दिया है।