
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) सितंबर में भारत यात्रा पर आने वाले हैं। बता दें राष्ट्रपति बनने के बाद यह बाइडन की पहली भारत यात्रा होगी। ऐसे में वह उनकी भारत यात्रा को लेकर काफी ज्यादा उत्सुक हैं। 2024 भारत-अमेरिका संबंध के लिए एक ‘बड़ा साल’ होने जा रहा है।
विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने जो बाइडन की प्रस्तावित भारत यात्रा की जानकारी दी है
दक्षिण एवं मध्य एशिया के लिए सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने जो बाइडन की प्रस्तावित भारत यात्रा की जानकारी दी है। उन्होंने इस बारे में कहा कि, ‘सितंबर में बाइडेन भारत की यात्रा को लेकर आशान्वित हैं।’ डोनाल्ड लू ने गुरुवार को पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि, ‘जी-20 में भारत का नेतृत्व दुनिया में अच्छाई के लिए एक ताकत के रूप में खड़े होने की अपनी क्षमता को और व्यापक बनाता है। 2024 भारत-अमेरिकी रिश्तों के लिए एक ‘बड़ा साल’ होने जा रहा है।’

डोनाल्ड लू ने आगे कहा कि, ‘यह बहुत बड़ा साल होने वाला है। भारत जी20 (G20) की मेजबानी कर रहा है। इसी साल अमेरिका एपेक समूह की मेजबानी कर रहा है। जापान जी7 की मेजबानी कर रहा है। हमारे बहुत सारे क्वाड (QUAD) सदस्य हैं जो नेतृत्व की भूमिका निभा रहे हैं। यह हम सभी को अपने देशों को एक साथ लाने का अवसर प्रदान करता है।’
डोनाल्ड लू ने इंटरव्यू के दौरान जलवायु परिवर्तन किया कहा
डोनाल्ड लू ने इंटरव्यू के दौरान जलवायु परिवर्तन के सिलसिले में महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को हासिल करने के लिए भारत और दूसरे देशों के साथ मिलकर काम करने का संकल्प भी लिया। इस बारे में उन्होंने कहा कि, ‘इस संकट से निपटने में दुनिया की सफलता आंशिक रूप से भारत द्वारा लिए गए निर्णयों पर निर्भर करेगी।’
भारत में होने वाली जी-20 मीटिंग का जिक्र करते हुए क्या कहा
डोनाल्ड लू ने भारत में होने वाली जी-20 मीटिंग का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘भारत ने पिछले महीने जी-20 के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी कर जो शानदार काम किया है, उसके लिए हम वाकई आभारी हैं और हम इस साल जी-20 की कई बैठकों में सक्रियता से भाग लेने के लिए उत्साहित हैं जिनमें सितंबर में होने वाली नई दिल्ली नेतृत्व सम्मेलन भी शामिल है।”

बता दें इस बार जी-20 पर्यटन कार्यकारी समूह की बैठक जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित होने वाली है। जानकारी के मुताबिक, श्रीनगर में ये बैठक 22 से 24 मई के बीच आयोजित होगी।