परफ्यूम बम प्लांट आरोपी गिरफ्तार:- जम्मू कश्मीर की पुलिस एक बार फिर एक बड़े आंतकी को धर दबोचा है। जो नरवाल इलाके में हुए डबल ब्लास्ट में शामिल था। ये आंतकी परफ्यूम आईडी का इस्तेमाल करता था। प्रसाशन ने इसके पास से परफ्यूम आईडी भी खोज निकाला है जो पहली बार मिला है। घाटी में यह हमला 21 जनवरी को हुआ था। इसमें लगभग 9 से ज्याद लोग घायल हुए थे। हलांकि घाटी में पहली बार परफ्यूम आईडी मिलने से लोगों के बीच डर का महौल बना हुआ है। ये परफ्यूम बम इतना खतरनाक है कि इसे खोलने या दबाने पर तुरंत ब्लास्ट हो जाता है। प्रसाशन ने आरिफ नाम के आंतवादी को गिरफ्तार किया है। वह तीन सालों से पाकिस्तान में बैठे लश्कर-ए-तयबा के झुण्डो में शामिल था।
2022 मे हुए थे कई परफ्यूम बम ब्लास्ट !
सुत्रो के मुताबिक, 20 जनवरी को दो बम प्लांट किए गए थे और 21 जनवरी को 20 मिनट के अंतराल पर घाटी में 2 धमाके हुए थे। इस घटना से जुड़े आरिफ नामक आतंकी को पकड़ा है जो रियासी का रहने वाला है। फरवरी 2022 में शास्त्री नगर में एक आईडी धमाका हुआ था। आरिफ ही उस धमाके के पीछे था।
परफ्यूम बम ब्लास्ट मे आरिफ का था हाथ खुद किया कबुल
कटरा में धमाके के बाद बस में आग लगी थी, आरिफ ने माना है कि वो आईडी बस में इसी ने लगाई थी। इसके पास से एक आईडी बरामद भी हुई है। उन्होंने कहा कि आरिफ को दिसंबर में तीन आईडी मिली थीं। इनमें से दो का इस्तेमाल उसने नरवाल में किया था। इसी इलाके में वह आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने में जुटा है। डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा, आरिफ के तार पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं। पाकिस्तान अपनी जमीन का उपयोग आतंकियों को करने दे रहा है। इसी का इस्तेमाल करके आतंकवादी पूरी दुनिया में बेगुनाहों की हत्या कर रहे हैं।