शख्स ने किया “समय यात्रा” का दावा, कहा 2023 मे होगा एलियन से युद्ध

Follow us:

dff
Time travel

2869 से लौटकर आया है ये शख्स:- इस संसार के बारे में जान पाना हम इंसानो के बस की बात नहीं है। पर एक इंसान ने साल 2023 के लिए कई भविष्यवाणियां की है। उन्होंने दावा किया है कि वो साल 2869 से लौटकर आया है। उसने टाइम ट्रैवल किया है। इसके साथ ही उसने भविष्य भी देखा है। उसका कहना है कि साल 2023 में एलियन और इंसानों के बीच जंग होगी। समुद्र में ऐतिहासिक खोज होंगे। साथ ही भयानक तबाही वाले भूकंप आएंगे। एलियन और इंसानों की जंग पृथ्वी से लेकर अंतरिक्ष तक होगी। 

टिकटॉकर ने किया 2869 से 2023 मे आने का दावा 

parson

इस इंसान ने टिकटॉक का इस्तेमाल करके लोगों को ये चेतावनियां दी हैं। उसने कहा कि साल 2023 के अंत तक पृथ्वी के लोगों को कई प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ेगा। दूसरी दुनिया के एलियन से इंसानों का युद्ध होगा। यह युद्ध कई दिशाओं में होगा। वह यह दावा करता है कि वह साल 2869 से है।   प्रोफाइल पर लिखा है. सभी को चेतावनी देता हूं कि मैं एक असली टाइम ट्रैवलर हूं। यहां इस साल होने वाली बड़ी घटनाओं का संक्षिप्त ब्योरा दे रहा हूं। इसके साथ ही वह अमेरिका को भी बताया है कि वहां कई बड़ी आपदा आने वाली है। उसने तारीखों की लिस्ट भी जारी की है. जानिए टाइम ट्रैवलर किस तारीख को क्या होने का दावा कर रहा है। 

समय यात्री ने तारीख के साथ कई घटना होने का किया है दावा 

Time traveler

18 मार्च 2023 को अलास्का के विसिलर में 8.1 तीव्रता का भूकंप आएगा। भयानक तबाही होगी। 26 जून 2023 को प्रशांत महासागर में ब्लू व्हेल से बड़ा जीव मिलेगा। वह 350 फीट लंबा होगा। 01 अक्टूबर 2023 को Goloth नाम की प्रजाति दिखेगी। जो इंसानों से बहुत ज्यादा बुद्धिमान होगी। लेकिन खैर आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह रहस्यमयी टिकटॉकर पहला व्यक्ति नहीं है, जो इस तरह के दावे कर रहा है। और भी लोग इस तरह के दावे पहले कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here