विश्व का सबसे लंबा इंसान:- दुनियाँ में कई तरह के इंसान हैं। हर किसी की कोई ना कोई खास विशेषता होती है। हर इंसान का उम्र, रंग रूप , कद तथा गुण एक दूसरे इंसान से काफी भिन्न होता है। कई लोग अपने जीवन में कुछ ऐसा कार्य कर जाते हैं, जिससें उनका नाम विश्व इतिहास में लिखा जाता है। वहीं कई लोग अपनी शारीरिक विशेषता के कारण दुनियाभर में प्रसिद्ध हो जाते हैं। कुछ इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं। जो अपने कद के कारण पुरे विश्व में मशहूर है। जी हां दुनिया के सबसे लंबे जीवित व्यक्ति का नाम सुल्तान कोसेन है। वे तुर्की के रहने वाले एक किसान हैं। जब साल 2020 में कोसेन का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दुनिया के सबसे लंबे जीवित व्यक्ति के रूप में शामिल किया गया था। तब उनकी लंबाई 8 फीट 1 इंच थी। दो साल बाद उनकी लंबाई फिर से अंकारा में मापी गई। उस समय तक वो 8 फीट 2.8 इंच तक बढ़ गए थे ।सुल्तान का जन्म 10 दिसंबर 1982 को हुआ था। लेकिन 10 साल के बाद ही उनकी लंबाई बढ़नी शुरू हुई। उनके माता-पिता और चार भाई-बहनों सहित, उनके परिवार के बाकी सभी औसत लंबाई के हैं।
कैसे एक आम इंसान औसत लंबाई से भी हो जाता है अधिक लंबा
कोसेन की लंबाई में असामान्य बढ़ोत्तरी का कारण Acromegaly थी। यह वह स्थति होती हैं, जिसमें Pituitary Gland के द्वारा growth hormone का अधिक उत्पादन होने लगता है। जिससे अतिरिक्त लंबाई बढ़ने लगती है। इसके प्रभाव से हाथों का आकार बढ़ने लगता है। हड्डियाँ मोटी हो जाती हैं और जोड़ों में दर्द भी रहने लगता है। कोसेन की लंबाई अब उनकी जीवनशैली के लिए मुश्किल हो चुकी थी। उन्हें पहनने के लिए अलग से कपड़े बनवाने पड़ते थे। उनके पैर सामान्य इंसानों के पैरों से ज्यादा लंबे थे। इसीलिए उन्हें अपने जूते भी आर्डर देकर बनवाने पड़ते थे।
असामान्य लंबाई के कारण सुल्तान स्कूली शिक्षा पूरी नहीं कर पाए और परिवार की आर्थिक सहायता के लिए कृषि-कार्य करने लगे। वे Galatasaray Basketball Team में भी शामिल होना चाहते थे। लेकिन बास्केटबॉल खेलने के हिसाब से बहुत ज्यादा लंबे होने के कारण उनका यह सपना पूरा न हो सका।
सुल्तान इन दिनों अपना 40वां बर्थ डे मनाया। इस मौके पर सुल्तान ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से बातचीत करते हुए कहा कि वो दुनिया के हर देश में घूमना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई की उनका वर्ल्ड रिकॉर्ड आने वाले समय में भी कायम रहेगा।
तुर्की के सुल्तान कोसेन हैं दुनिया का 7वां सबसे लंबा इंसान
हलांकि आपको बता दे कि दुनिया में सबसे बड़े व्यक्तियों की संख्या 10 है। उन्हीं में से सुल्तान 7 वे नंबर पर आते हैं। यदि पूरे इतिहास पर नज़र दौड़ाई जाए, तो दुनिया में अब तक के सबसे लंबे आदमी रॉबर्ट पेर्शिंग वाडलो रहे हैं। 21 वर्ष की उम्र में वे दुनिया के सबसे लंबे व्यक्ति बने। उनके आखिरी सांस के दौरान उनकी लंबाई 11 फीट से अधिक थी। लेकिन उनकी ज्यादा लंबाई होने के कारण उन्हें काफी परेशानिया होने लगी। जिसके फलस्वरूप उन्होंने महज 22 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। रॉबर्ट दुनिया के सबसे नामचीन देश अमेरिका के रहने वाले थे। उन्हें लोग आज भी याद करते हैं।