कर्नाटक में चुनाव प्रचार छोड़ होटल में डोसा बनाने पहुंची प्रियंका गांधी |

Follow us:

dff

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों मैदान में उतर गई हैं। इन दिनों सभी पार्टियां जोरों-शोरों से चुनाव प्रचार कर रही हैं। ऐसे में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कहाँ पीछे रहने वालों में से हैं। प्रियंका गांधी भी इन दिनों कर्नाटक के दौरे पर हैं। इस दौरान चुनाव प्रचार से हटकर उनकी  एक अलग ही अंदाज़ में कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।   

बुधवार को एक छोटे से होटल में डोसा बनाते हुए नज़र आई प्रियंका गाँधी

चुनावी रैली के बीच बुधवार को एक छोटे से होटल में डोसा बनाते हुए नज़र आई। दरअसल, प्रियंका ने चुनावी रैली से ब्रेक लिया और फिर वो मैसूर के सबसे प्रसिद्ध मायलारी होटल में नाश्ता करने के लिए पहुंची थी। लेकिन इस रेस्टोरेंट में पहुंचकर प्रियंका के मन में डोसा बनाने की इच्छा जागृत हो गई। ऐसे में वह सीधे किचन में जाकर डोसा बनाने लगीं। इस दौरान प्रियंका के साथ कांग्रेस के राज्य प्रमुख डीके शिवकुमार, पार्टी महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला भी मौजूद थे। 

प्रियंका गांधी ने डोसा बनाने की कला सीखने की इच्छा जताई

मायलारी होटल में इडली और डोसा खाने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने डोसा बनाने की कला सीखने की इच्छा जताई और फिर महासचिव की यह इच्छा भी पूरी हुई। होटल मालिक ये सुनकर काफी खुश हो गया और वो फ़ौरन प्रियंका की इच्छा पूरी करने उन्हें किचन में ले गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में प्रियंका गांधी को होटल के किचन में कर्मचारियों के साथ बातचीत करते और डोसा बनाते हुए देखा जा सकता है।

प्रियंका ने रेस्तरां के मालिक और उनके परिवार का शुक्रिया अदा किया

फिर बाद में प्रियंका ने रेस्तरां के मालिक और उनके परिवार का शुक्रिया अदा किया और उनके साथ सेल्फी भी ली। खुद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी अपना डोसा बनाने वाला वीडियो ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया है। कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर प्रियंका गांधी के डोसा बनाने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा,”परफेक्ट डोसा तो बस शुरुआत है; ऐसे कुशल हाथों से, दुनिया में वे कितनी शक्ति ला सकते हैं, इसकी कोई सीमा नहीं है।”

गौरतलब है कि प्रियंका ने कर्नाटक में अपने भाषण के दौरान बीजेपी सरकार को 40% कमीशन वाली सरकार बताया। उन्होंने कहा कि, बीजेपी की सरकार ने आपको बेशर्मी और बेरहमी से लूटा है। बता दें कि 224 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा के लिए चुनाव 10 मई को एक ही चरण में होगा, जिसकी मतगणना 13 मई को होनी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here