कब, किसने और क्यों बनाया गया था जीन्स:- जींस एक ऐसा कपड़ा है। जिससे हम सभी अच्छे से वाकिफ हैं। इसे किसी परिचय की जरूरत नहीं है। बच्चे हो या बड़े लड़की हो या लड़का हर किसी की फेवरेट होती है। दुनियाभर के तमाम देशो के कंपनियां जींस बनाती है। पहनने में काफी आरामदायक और बहुत ही मजबूत धागों से बनी जींस के फैब्रिक का इतिहास क्या है। यह कैसे सबका फेवरेट बना और इसका फैशन ट्रेंड कैसे हुआ। सबसे पहले जींस बनाने का ख्याल किसके दिमाग में आया होगा। तो चलिए जानें सबकी पसंदीदा जीन्स का इतिहास क्या है और किसने जींस को बनाया था।
क्या है जींस का इतिहास ?
दरअसल, जींस दशकों पुराना नहीं बल्कि सदियों पुराना है और जिस जींस को फैशन का बहुत बड़ा पार्ट समझा जाता है। वो किसी ज़माने में मजदूरों का पहनावा समझा जाता था। इसे पहले ऊंचे घराने के लोग नहीं पहना करते थे। ये सिर्फ मजदूरों के लिए खास तौर पर बनाया गया था। लेकिन ऐसा होने का क्या कारण था। ये सिर्फ मजदूरों के लिए ही क्यों बनाया गया था। तो चलिए आगे जानते है। दरअसल, साल 1873 में जैकब डेविस, जो कि टेलर था, और सैन फ्रांसिस्कों में थोक कपड़ों के विक्रेता लिवाए स्ट्रॉसए, इन दो लोगों ने मिलकर बनाया था। तब मजदूरी करने वाले लोगों के कपड़े जल्दी फट जाते थे।
मजदूरों के लिए किया गाया था जींस का निर्माण
मजदूर लोग अपने औजारों को अक्सर कपड़ों में ही रख लेते थे, जिसकी वजह से उनके कपड़े जल्दी फट जाते थे। ऐसे में उन्हें इस तरह के मजबूत कपड़े चाहिए थे। जो बेहद मजबूत हों और जल्दी न फटें। मजदूरों की जरूरतों को ध्यान में रखकर, लिवाइस कंपनी के मालिक लिवाए ने एक मजबूत कपड़े को बनाया। हालांकि मजदूरों के लिए बने होने की वजह से, उन्होंने खुद कभी जींस नहीं पहना। जींस का अविष्कार 19 वीं सदी में फ्रांस के शहर NIMES में हुआ था। जिस कपडे़ से जीन्स बनी है उसे फ्रेंच में Serge कहते हैं, और इसे नाम दिया गया Serge de Nimes फिर लोगों ने इसको शॉर्ट कर दिया और ये हो गई डेनिम्स। धीरे धीरे डेनिम्स पूरे यूरोप में पॉपुलर हो गई। इसे सबसे ज्यादा सेलर्स नाविकों ने पसंद किया। लोगों ने इन सेलर्स को सम्मान देने के लिए एक निकनेम दिया। जो था जीन्स।