इंसानों के रहने लायक ग्रह मिला !

Follow us:

dff
Planet

एक ऐसा ग्रह जहा पर जहां बस सकती है इंसानी बस्ती:- पृथ्वी हमारा घर, आज हमें मालूम है कि यदि अर्थ पर लाइफ है तो क्यू है, हमारा सूर्य समुद्र को गरम करता है और उससे वो परफेक्ट बातावरण पैदा करता है जो हर तरह के जीवन के लिए जरूरी है। सबसे छोटे से लेकर उस बड़े जानवर तक जो उन्हें खाते है। यहां पेड़ पौधों और जानवरों कि अनगिनत प्राजातियां रहती है। जिन्हें वायुमंडल की एक मोटी चादर बचाकर रखती है। हमारे लिए ये स्वर्ग है। लेकिन आज हमने इसे बहुत हद तक प्रदुषित कर दिया है। यदि अब इसे संभाला नहीं गया तो हमें आगे आने वाले कुछ सैंकड़ो सालो में शायद दूसरें ग्रह की जरूरत पड़ जाए। दिनभर होते प्रदुषण, तेजी से बढ़ती जनसंख्या, घटते हुए प्राकिृत साधन और बढ़ते हुए खतरनाक वायरस। एक न एक दिन इस खूबसूरत दुनिया को, हमारे लिए जहरीला बना ही देगें। तब मानव शभ्यता को बचाने के लिए, हमें जरूरत होगी एक नए घर की, जो हमें ब्रह्मांड में ही मिल सकता है, जहां पर पृथ्वी की तरह ही रहने लायक ग्रह हो। 

वैज्ञानिकों ने खोज निकाला है एक ऐसा ग्रह जहां हो सकती है जीवन संभव 

new planet founded

और वहां कि जलवायु भी हमारी पृथ्वी की तरह ही हो। इसी तलाश में दुनियाभर के कई वैज्ञानिको ने मिलकर एक नए ग्रह का खोज किया है। वैज्ञानिकों का दावा है कि यहां पर इंसानी बस्ती बसाई जा सकती है। यह एक पथरीली दुनिया है लेकिन यहां पानी की संभावनाएं दिख रही हैं। इसलिए उम्मीद है कि यहां पर इंसानी कॉलोनी बसाना आसान होगा। अभी इसके पर्यावरण को लेकर वैज्ञानिक स्टडी कर रहे हैं। यह एक्सोप्लैनेट पृथ्वी से लगभग 31 प्रकाश वर्ष दूर  मिला है। जहां पर जीवन संभव है। अब तक वैज्ञानिकों ने 5200 से भी ज्यादा एक्सोप्लैनेट खोजे है। लेकिन सिर्फ 200 ही ऐसे हैं जो रहने लायक हो सकते है। इस एक्सोप्लैनेट का नाम वोल्फ 1069बी है। हलांकि इसे खोजने में दुनियाभर के 50 वैज्ञानिक लगे हुए थे। वैज्ञानिकों ने इस बात की पुष्टी की हैं की यह अपने रेड ड्वार्फ तारे वोल्फ 1069बी के चारों तरफ चक्कर लगा रहा है। वोल्फ 1069बी की खोज इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां की दुनिया पथरीली है। यह धरती के वजन से 1.26 गुना ज्यादा वजनी है। यानी पृथ्वी से 1.08 गुना बड़ा है। वोल्फ 1069बी अपने तारे से इतनी दूरी पर है कि वहां जीवन पनप सकता है।

1069बी पर स्टडी से पता चला,  इस ग्रह पर धरती के जैसा वातावरण की माउजूदगी 

atmosphere on this planet

साथ ही यहां पर पानी होने की भी संभावना है। जर्मनी स्थित मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर एस्ट्रोनॉमी की वैज्ञानिक डायना कोसाकोवस्की ने बताया कि हमने वोल्फ 1069बी की जो भी स्टडी की है, उसमें यह बात स्पष्ट होती है कि वहां पर जीवन संभव है। इस ग्रह को CARMENES टेलिस्कोप से खोजा गया है। जो 11.5 फीट ऊंचा है जो  स्पेन के कालार एल्टो ऑब्जरवेटरी में मौजूद है। डायना कहती हैं कि किसी बाहरी ग्रह पर जीवन की मौजूदगी का पता करने में करीब दस साल और लगेंगे। हालांकि यह स्टडी हाल ही में एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स जर्नल में छपी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here