केंद्रीय कर्मचारियों को अब पुरानी पेंशन मिलनी शुरू:- इन दिनों पुरानी पेंशन योजना को लेकर देशभर के हर राज्यों में कार्फी चर्चा हो रही है। कई राज्यों ने पुरानी पेंशन योजना को अपना भी लिया है। वहीं अब खबर आ रही है कि केंद्रीय सरकार ने पुरानी पेंसन योजना को लागू कर दिया है। अगर आप केंद्र सरकार के कर्मचारी है तो यह खबर आपके लिए काफी इंपोरटेंट होने वाला है। जी हां दरअसल, इस अपडेट के तहत केंद्रीय कर्मचारियों को भी अब पुरानी पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए एक चुनिंदा विकल्प दिया है।
केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी
हलांकि कार्मिक मंत्रालय की तरफ से दिए गए आदेश में कहा गया कि 22 दिसंबर, 2003 से पहले विज्ञापित या अधिसूचित पदों के लिए केंद्रीय सेवाओं में शामिल होने वाले कर्मचारियों को ही पुरानी पेंशन का विकल्प एक बार फिर दिया जाएगा। 22 दिंसबर 2003 से ही राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली को अधिसूचित किया गया था। ऐसे कर्मचारी केंद्रीय सिविल सेवा नियम 1972 अब 2021 के तहत पुरानी पेंशन के लिए पात्र हैं। इस विकल्प के माध्यम से ओपीएस चुनने के लिए कर्मचारियों के पास 31 अगस्त तक का समय है। यह आदेश केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कर्मियों और ऐसे अन्य केंद्रीय कर्मचारियों पर लागू होगा, जो 2004 में सेवाओं में शामिल हुए थे।
पेंशन लागु होने से सरकार पर हो सकती है बोझ:BJP
बता दे कि सरकार के तरफ से उठाए गए इस कदम के बाद कर्मचारियों के एनपीएस के योगदान को सामान्य भविष्य निधि यानी की जीपीएस में जमा किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के तरफ से कहा जा रहा है कि पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने से सरकार पर अनावश्यक वित्तीय बोझ पड़ेगा। इससे पहले छत्तीसगढ़ए राजस्थान, झारखंड और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस शासित राज्य पहले ही ओपीएस को बहाल करने का ऐलान कर चुके हैं।