पत्नी की खुशी के लिए शख्स ने बनवाया 7 करोड़ का मंदिर !

Follow us:

dff
temple

एक और शाहजहाँ पत्नी की इच्छा पूरी करने के लिए बनवाया भव्य मंदिर:- जैसा की हम सभी को पता ही होगा, कि शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज के प्यार में ताजमहल बनवाया था। हलांकि ताजमहल की दांस्ता अब ऐतिहासिक बन चुकी है। मगर, हाल ही में सच्चे प्यार का एक ऐसा मामला सामने आया है जो ऐतिहासिक दांस्ता का एक नया रूप उजागर कर रहा है। दरअसल, हम बात कर रहे एक ऐसे पति के बारे में जिसने अपनी पत्नी के याद में सात करोड़ का एक मंदिर बनवाया है। आइए जानते है इसे पूरे विस्तार से, दरअसल, यह मामला ओडिशा के जाजपुर जिले का है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी बैजंती की याद में मंदिर बनवाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मंदिर एक बिजनेस मैन खेत्रावासी लेनका ने बनवाया है। 

रोजाना पूजा संतोषी माता की पूजा करते है ये पट्टी और पत्नी 

Husband wife

जहां वे दोनो रोजाना पूजा भी करते है। खेत्रावासी लेनका की पत्नी बैजंती संतोषी मां की भक्त है। और उनकी खुशी के लिए उनके पति ने करीब सात करोड़ रूपए की लागत से यह खूबसूरत मंदिर बनवाया है। बैजंती अपने पति के साथ हैदराबाद में रहती है। उनकी इच्छा थी कि गांव में संतोषी माता का मंदिर बने। इसके बाद उनके पति ने उनकी इच्छा पूरी करने की ठान ली। उन्होंने साल 2008 में मंदिर निर्माण का काम शुरू करा दिया। 

2 साल की कड़ी मेहनत से बन के तैयार भव्य मंदिर 

beautiful temple

अब यह मंदिर बनकर तैयार हो चुका है। यह मंदिर दक्षिण भारतीय शैली में बनाया गया है। बैजंती बताती हैं कि मंदिर बनाने के लिए सभी कारीगर चेन्नई से आए थे। इसे बनाने में करीगरों को करीब दो साल से अधिक समय लगा था। साथ ही उनकी पत्नी कहती है कि मंदिर के बारे में जितना भी कहें कम है। आगे वो कहती है कि यह मंदिर उनके पति ने उनके लिए बनवाया है। इसके लिए वह अपने पति का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहती है। साथ ही वो कहती है गांव ही नहीं, बल्कि देश के सभी लोग इस मंदिर में लगी देवी मां की प्रतिमा की अराधना करें, क्योंकि उनके पति सिर्फ उनके लिए यह मंदिर नहीं बनवाया है, बल्कि जितने भी गांववासी है, सभी के लिए मंदिर बनवाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here