अब अंतरिक्ष पर जाने की जरुरत नहीं, दुबई कर रहा है धरती पर ही चाँद लाने की तैयार, अरबों रुपये होंगे खर्च 

Follow us:

dff

आज तक आपने चाँद के धरती पर उतरने की सिर्फ कहावते ही सुनी होंगी, लेकिन क्या सच में कभी चाँद को धरती पर देखा है? नहीं है, लेकिन अब आपका ये सपना भी जल्द ही पूरा हो सकता है। दुबई इन दिनों चाँद को धरती पर लाने की तैयारी कर रहा है, जिसके बाद पूरी दुनिया चाँद का दीदार धरती पर ही कर सकती है।

धरती पर चाँद उतार रहा दुबई 

दुबई अपनी खूबसूरती के साथ-साथ बेहद आलिशान इमारतों के लिए भी जाना जाता है। दुबई के नाम दुनिया की सबसे ऊँची इमारत का रिकॉर्ड भी है। लेकिन अब जल्द ही दुबई के नाम धरती पर चाँद उतारने का रिकॉर्ड भी होने वाला है। दरअसल, दुबई अब अपना खुद का चांद बना रहा है, जो चंद्रमा के आकार का एक रिजोर्ट होने वाला है। 

धरती पर होगा चाँद का दीदार 

ये कोई असल चांद नहीं बल्कि आर्टिफिशियल मून रिजॉर्ट प्रोजेक्ट है। जिन भी लोगों की चाँद पर जाकर रहने की इच्छा हो, वह अपनी इच्छा दुबई जाकर पूरी कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें करोड़ो रूपए लगाकर अंतरिक्ष में जाने की जरुरत नहीं है। इस नए चांद को बनाने की जिम्मेदारी कनाडा के आर्किटेक्ट और कंपनी मून वर्ल्ड रिजोर्ट इंक को दी गई है।

अरबो रुपये होंगे खर्च 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ‘चांद’ का आकार 735 फीट होगा। हैरानी वाली बात तो ये है कि धरती पर इस चाँद को उतारने के लिए कंपनी 5 अरब डॉलर खर्च कर रही है। भारतीय रुपयों में ये कीमत जाने तो ये लगभग 40 हजार करोड़ रुपये है। इस विशालकाय चांद को बनाने में 48 महीने का वक्त लगेगा, यानि की ये लोगों के लिए 4 साल में बनकर तैयार होगा। इस प्रोजेक्ट नाम दिया गया है – ‘Moon’।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here