बड़े से गुब्बारे में बैठाकर होगी अंतरिक्ष की सैर, खाना और WIFI के साथ होगा धरती की खूबसूरती का दीदार

Follow us:

dff

गर्मी की छुट्टियां हैं और इन दिनों लगभग हर घर में घूमने का प्रोगाम बनता है। कोई भारत में ही घूमने की प्लानिंग करता है तो कोई फॉरेन टूर की प्लानिंग करता है। लेकिन अगर कोई आपसे कहे कि आप इस गर्मी की छुट्टियों में अंतरिक्ष घूमने जाए तो? यह सुनकर शायद आप भी हैरान हो जाएंगे न। 

बड़े से गुब्बारे में कराएंगे अंतरिक्ष की सैर

वैसे तो आज तक सिर्फ एस्ट्रोनॉट्स ही अंतरिक्ष की सैर करने गए हैं, लेकिन अब आम लोग भी अंतरिक्ष घूमने जा सकते हैं। जी हाँ… सही सुना आपने। अंतरिक्ष बहुतों के लिए एक सपना है, सितारों की यात्रा एक कल्पना है। लेकिन अगर आपने भी अंतरिक्ष यात्रा करने का सपना देखा है तो आपका ये सपना अब जल्द पूरा होगा। स्पेस पर्सपेक्टिव नामक फ्रांसीसी स्टार्टअप कंपनी इन दिनों एक लग्जरी टूरिज्म एक्सपीरियंस डेवलप कर कर रहा है, जिसमें आम लोगों को एक बड़े से गुब्बारे में अंतरिक्ष की सैर पर ले जाया जाएगा।

दिखेगा धरती का अद्भुत नजारा 

Space।com के मुताबिक, फ़्रांस के इस स्टार्टअप का नाम है Zephalto जो ‘उच्च-ऊंचाई वाले समतापमंडलीय गुब्बारे की उड़ानों’ के लिए फ्रांस की अंतरिक्ष एजेंसी सेंटर नेशनल डी’एट्यूड्स स्पेटियल्स (CNES) के साथ पार्टनरशिप कर रहा है। अंतरिक्ष में जाने वाले इस विशाल बलून में हाइड्रोजन या हीलियम गैस भरी हुई होगी। ये गुब्बारा धरती से करीब 25 किलोमीटर यानी 15.5 मील की ऊंचाई तक जाएगा। यहां से ये लोगों को धरती का अद्वितीय और बेहद खूबसूरत नज़ारा दिखाएगा। 

रिजर्वेशन बुकिंग शुरू 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंतरिक्ष तक जाने वाली ये उड़ान साल 2025 से शुरू हो जाएगी। हालांकि, इसके लिए कंपनी ने अभी से रिजर्वेशन बुकिंग शुरू कर दी है। आपको इस गुब्बारे में बैठने के लिए आपको रिजर्वेशन बुकिंग चार्ज के तौर पर $11,000 यानी 8,98,766.00 भारतीय रुपये देने होंगे। इस गुब्बारे में एक बारे में 6 लोग और दो पायलट बैठ सकेंगे। यह फ्रेंच स्पेसपोर्ट से उड़ान भरेगा। 

अंतरिक्ष में खाना और WIFI का भी ले सकेंगे मजा 

कंपनी $132,000 यानी 1,07,87,647.20 भारतीय रुपये प्रति व्यक्ति चार्ज करने के बारे में विचार कर रही है। इस अमाउंट में अंतरिक्ष की सैर के साथ ही अंतरिक्ष के किनारे पर दिन का खाना देने पर विचार कर रही है। इसमें यात्रियों को फेमस फ्रांसीसी भोजन दिया जाएगा। यानी यात्री दुनिया देखते हुए फ्रांसीसी भोजन का मजा ले सकते हैं। साथ ही इसमें वाई-फाई की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे कि यात्री धरती पर आने से पहले तस्वीरें और वीडियोस भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सके। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here