अंबानी ने अपने एम्प्लॉई को गिफ्ट किया 1500 करोड़ रुपये का घर, 43 साल से कंपनी में कर रहा है काम

Follow us:

dff

एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी दान और तोहफे देने के मामले में सबसे आगे रहते हैं। हाल ही में मुकेश अंबानी ने कुछ ऐसा कर दिया जिसके बाद वह फिर सुर्ख़ियों में आ गए हैं। दरअसल, मुकेश अंबानी ने पिछले 43 साल से उनकी कंपनी में काम कर रहे एक एम्प्लॉई के लिए 1500 करोड़ रुपए का घर खरीदा है। ये एम्प्लॉई और कोई नहीं बल्कि मुकेश अंबानी के करीबी मनोज मोदी हैं।

तीन तरफ से दिखेगा समुद्र का नजारा 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी ने अपने दोस्त मनोज मोदी के लिए जो घर ख़रीदा है वो  22 मंजिला है। इस घर की कीमत 1500 करोड़ रुपए बताई जा रही है। ये घर नवी मुंबई में नेपियन सी रोड पर स्थित है और इसका नाम ‘वृंदावन’ रखा गया है। बता दें नेपियन सी रोड मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में से एक है। ये घर करीब 1.7 लाख वर्ग फीट क्षेत्र में बना हुआ है। इसकी हर फ्लोर 8000 वर्ग फीट में फैली है। शुरुआती 7 फ्लोर पर तो सिर्फ कार पार्किंग ही है। इसके तीन तरफ से समुद्र का नजारा देखने को मिलेगा। साथ ही घर के लिए पूरा फर्नीचर खासतौर से इटली से मंगाया गया है।

कौन हैं मनोज मोदी?

मुकेश अंबानी और मनोज मोदी, दोनों ने ही मुंबई के यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ कैमिकल टेक्नोलॉजी में एक साथ पढ़ाई की थी। जब मुकेश अंबानी ने रिलायंस कंपनी में काम करना शुरू किया, तो उन्होंने अपने साथ मनोज को भी बुला लिया। दोनों साथ में साल 1980 से काम कर रहे हैं। 

अंबानी परिवार की तीनों पीढ़ी संग कर चुके हैं काम 

खास बात ये है कि मनोज मोदी ने अंबानी परिवार की तीन पीढ़ियों के साथ काम किया है। सबसे पहले उन्होंने धीरुभाई अंबानी के नेतृत्व में काम करना शुरू किया था। फिर मोदी ने मुकेश अंबानी के साथ मिलकर काम किया और अब वह मुकेश अंबानी के तीनों बच्चे ईशा, आकाश और अनंत अंबानी के साथ भी काम कर चुके हैं। मनोज मोदी, मुकेश अंबानी के राइट हैंड माने जाते हैं, बल्कि उनके करीबी दोस्त भी हैं। बिजनेस से जुड़े हर बड़े फैसले में मुकेश अंबानी सबसे ज्यादा भरोसा मनोज मोदी पर ही करते हैं। अंबानी परिवार के हर सदस्य द्वारा मनोज मोदी को काफी सम्मान दिया जाता है। मनोज मोदी और उनका परिवार लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं, इसलिए उनके बारे में ज्यादा चर्चा नहीं होती है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here