700 फीट की ऊंचाई पर था प्लेन, यात्री ने खोल दिया गेट, कई यात्री हुए बेहोश 

Follow us:

dff

जरा सोचिये, कभी फ्लाइट लैंड होने वाली हो और तभी अचानक से उसका गेट खुल जाए तो अंदर बैठे यात्रियों का क्या हाल होगा। हाल ही में ऐसा ही एक मामला साउथ कोरिया से सामने आया है। ये मामला शुक्रवार का है जब एशियाना एयरलाइंस में बैठे एक 30 साल के यात्री ने फ्लाइट का दरवाजा खोल दिया। 

700 फीट की ऊंचाई पर खोल दिया फ्लाइट का गेट 

जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट जेजू आइलैंड से साउथ कोरिया की तरफ जा रही थी। फ्लाइट के साउथ कोरिया में लैंडिग होने में महज 2 मिनट ही बाकी थे। फ्लाइट 700 फीट की ऊंचाई पर थी। तभी अंदर बैठे एक यात्री ने इमरजेंसी एग्जिट डोर खोल दिया। इसके बाद पूरी फ्लाइट में चीख-पुकार मच गई। फ्लाइट में 194 पैसेंजर मौजूद थे, जो ये नजारा देखकर घबरा गए। 

कई यात्री हुए बेहोश 

अचानक फ्लाइट का दरवाजा खुलने से लोगों में दहशत फ़ैल गई। कई लोग तो डर के मारे बेहोश भी हो गए, क्योकि ऑक्सीजन की कमी के कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। बताया जा रहा है कि जब उस शख्स ने फ्लाइट का इमरजेंसी एग्जिट गेट खोलने की कोशिश की थी, तब क्रू मेंबर्स ने उसे कई बार रोकने की कोशिश भी की थी, लेकिन वे रोक नहीं पाए थे।  

गेट खोलने वाला आरोपी यात्री हुआ गिरफ्तार 

हालांकि, घटना के बावजूद सभी 194 यात्री सुरक्षित हैं। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विमान का गेट खुलता हुआ दिखाई दे रहा है। जैसे-तैसे पायलट ने फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग करवाई। डीगू इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद भी फ्लाइट का दरवाजा खुला ही था। फ्लाइट लैंडिंग के तुरंत बाद शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here