कैसे चूकेंगे अडानी ग्रुप 2 लाख करोड़ का कर्ज:- गौतम अडानी, अडानी ग्रुप के चेयरमैंन। इन्हें अगर भारतीय अरबपतियों के मुख्या कहे तो ये कहना गलत नहीं होगा। क्योंकि एशिया के सबसे रईस शख्स दुनिया के टॉप 10 अमिर व्यक्तियों के लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए है। लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि अडानी ग्रुप के ऊपर करीब 2 लाख करोड़ रूपए का कर्ज है। उन्हें वो कैसे चुकाएंगे। जी हां आज हम बात करने जा रहे कुछ ऐसे ही मुद्दो पर। जोकि हाल ही में गौतम अडानी ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलकर अपनी बातें रखीं। और उठ रहें इन सवालो के जबाव उन्होंने आंकड़ों के साथ दिया है।
गौतम अडानी ने इंटरव्यू के दौरान दूर किया कर्ज की सारी गलतफहमी
उन्होंने कहा कि इस तरह का शोर सिर्फ दो तरह के लोग मचाते हैं। पहले वो जो हमारी आर्थिक स्थिति और कर्ज के बारे में पूरी जानकारी हीं नहीं रखते। अगर वो समझ लेंगे तो कर्ज की सारी गलतफहमी झट से दूर हो जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि एक और तरह के निहित स्वार्थी लोग जबरदस्ती का भ्रम पैदा कर रहे हैं और हमारी प्रतिष्ठा को खराब कर रहे हैं। मैं खुद इस तरह की बातों से हैरान हूं, क्योंकि हम आर्थिक स्तर पर मजबूत और सुरक्षित हैं। हलांकि सही बात ये है कि 9 साल पहले हमारे कर्ज में से 86 फीसदी भारतीय बैंकों से था, जो अब कम होकर महज 32 फीसदी रह गया है।
9 वर्ष मे अडानी ने कमाए कर्ज का दुगुना मुनाफा
हमारे कर्ज का करीब 50 फीसदी अब अंतरराष्ट्रीय बॉन्ड से है। आप समझ सकते हैं कि अंतरराष्ट्रीय निवेशक पूरी जांच पड़ताल के बाद ही कहीं इन्वेस्ट करता है। पिछले नौ सालों में हमारा मुनाफा, हमारे कर्ज से दोगुनी तेजी से बढ़ रहा है। इस वजह से हमारी Debt to EBITDA ratio 7.6 से घटकर 3.2 के स्तर पर आ गई है। ये वो आंकड़ा है जिससे हमारे ग्रुप की सही वित्तीय स्थिति का पता चलता है।